{"_id":"618ab3b870b8ae5d3b42ceb2","slug":"door-to-door-water-will-reach-in-six-villages-from-the-new-year-etawah-news-knp6629971150","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह गांवों में नए साल से पहुंचेगा घर-घर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह गांवों में नए साल से पहुंचेगा घर-घर पानी
विज्ञापन
चकरनगर। चकरनगर सहित छह गांवों में दो करोड़ रुपये की लागत से घर-घर नल योजना का काम पूरा हो गया है। 35 हजार से अधिक की आबादी को शुद्ध निर्मल पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी।
विभाग ने पानी आपूर्ति के लिए ट्रायल भी कर लिया है। पानी की टंकी के संचालन के लिए ग्राम पंचायत को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। एक जनवरी से घरों में नियमित तौर पर पानी की आपूर्ति की जा सकेगी।
सपा शासनकाल में चकरनगर के छह मजरों को जलापूर्ति के लिए पानी की टंकी बनाई गई थी। योजना पांच वर्ष बीतने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी थी। अमर उजाला में निरंतर समस्या को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
वर्तमान सरकार ने घर-घर नल से पेयजल योजना के अंतर्गत टंकी के जीर्णोद्धार को दो करोड़ 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृति की। इसके बाद टंकी का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है।
टंकी से घर-घर पेयजल आपूर्ति के लिए नई लाइनों को बिछाकर निशुल्क टोटियां घर के अंदर लगवाई और टंकी से मुख्य लाइनों को जोड़ा गया है। जल निगम के जूनियर इंजीनियर अमित दुबे ने बताया कि टंकी मरम्मत कार्य पूर्ण हो गया है।
घरों में पानी सप्लाई का ट्रायल करके लाइनों को चेक कर लिया गया है। 625 ग्रामीणों ने कनेक्शन लिए हैं। कनेक्शन पूर्णतया निशुल्क किए जा रहे हैं। घरों में सबमर्सिबल पंप होने के कारण ग्रामीण परियोजना से कनेक्शन नहीं करवा रहे, जो एक समस्या है।
इतनी बड़ी आबादी में कम से कम 15 सौ कनेक्शन होना चाहिए। 19 किलोमीटर नई पाइपलाइन कस्बा सहित नगला महानंद, नगला चौप, मानपुरा ,सगरा, अहेरिया, चांदई अड्डा तक बिछाई जा चुकी है।