{"_id":"5f0c656e8ebc3e639a6a8c99","slug":"doctors-demand-to-increase-honorarium-from-cm-etawha-news-knp570898667","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से चिकित्सकों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से चिकित्सकों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
फोटो संख्या 04 सोमवार में कचहरी में ज्ञापन देने पहुंचे सैफई विश्वविद्यालय के डाक्टर
- फोटो : ETAWHA
मासिक मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर चिकित्सा विश्व विद्यालय सैफई के एमबीबीएस इंटर्न चिकित्सकों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा को सौंपा। इस दौरान करीब 50 से अधिक इंटर्न चिकित्सक उपस्थित रहे।
इस बारे में डॉ. मनीष राजावत, डॉ. हिमांशु त्यागी, डॉ. नेहा गौतम, डॉ. संत बहादुर ने बताया कि कोविड महामारी में भी वह काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मानदेय दिहाड़ी मजदूरों की तरह मिल रहा है।
चिकित्सकों ने बताया कि सैफई में कार्यरत इंटर्न चिकित्सकों की संख्या करीब 150 है। उन्हें 7500 रुपये मानदेय मिल रहा है।
जबकि असम में 31500 रुपये, कर्नाटक में 30000 रुपये, पश्चिम बंगाल में 28050 रुपये और केंद्र के अधीन मेडिकल कालेजों में 23500 रुपये है। इसे देखते हुए उनका मानदेय बहुत कम है।
विज्ञापन
सभी ने मुख्यमंत्री से मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की। पत्राचार एवं वीडियो संदेश के जरिए शासन तक अपनी बात पहुंचाई, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।