{"_id":"6973c3606aece74ed50d7024","slug":"doctor-accuses-father-of-assault-etawah-news-c-216-1-etw1002-136789-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डॉक्टर ने पिता पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डॉक्टर ने पिता पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
सैफई। आयुर्विज्ञान विवि की एक डॉक्टर ने अपने पिता पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
डॉ. प्रियंका गुप्ता ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि बुधवार की रात लगभग 11 बजे उनके पिता कमल कुमार गुप्ता निवासी मुरादाबाद ने उनके और उनकी माता के साथ घर पर कथित तौर पर मारपीट की थी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि डॉ. प्रियंका को अपनी, अपनी मां और बच्चों की जान बचाने के लिए खुद को एक कमरे में बंद करना पड़ा। आरोप है कि उनके पिता पूरी रात कमरे के दरवाजे पर आकर उन्हें जान से मारने की धमकियां देते रहे, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उन्होंने पुलिस को सौंपी है। बताया कि गुरुवार को उनकी सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने जांच की थी। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिता अभी भी फोन के जरिए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। सैफई पुलिस ने कमल कुमार गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।