{"_id":"5f45554c8ebc3e3cb75e59b5","slug":"do-ghar-me-lakho-ki-chori-etawha-news-knp578820256","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान सहित दो घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवान सहित दो घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
फोटो संख्या 01व2 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शिवा कॉलोनी में एक ही चोर गैंग ने की वारदात अपना अ?
- फोटो : ETAWHA
इटावा। शहर के एक मोहल्ले के दो घरों से चोरों ने लाखों के जेवर व नगदी चोरी कर लिया। चोरों ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शिवा कॉलोनी स्थित बिजली विभाग के ड्राफ्टमैन व सीआरपीएफ जवान का घर सूना देख वारदात को अंजाम दिया। बीती रात दोनों परिवार अपने गांव गए थे।
शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शिवा कॉलोनी निवासी अतुल श्रीवास्तव के यहां राहुल देव किराये पर रहते हैं। राहुल विद्युत विभाग में ड्राफ्टमैन हैं। 22 अगस्त को वह परिवार सहित अपने गांव देवी रोड मैनपुरी गए थे। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। राहुल की सूचना पर साला विपिन घटनास्थल पर पहुंचा कुछ ही देर में राहुल भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। राहुल ने बताया कि वह अपनी एक साल की बच्ची का पहला जन्मदिन मनाने के लिए गांव गए थे। उन्होंने सोने के दो हार, बेंदी, मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, चांदी की बांसुरी, पायलें, बर्तन, एलसीडी टीवी, 50 हजार रुपये आदि सामान चोरी होने की तहरीर दी है।
इसी कॉलोनी में नत्थू सिंह भदौरिया के मकान पर समीर यादव किराये पर रहते हैं। वह असम में सीआरपीएफ में हैं। 21 अगस्त को पत्नी रूबी बच्चों व देवर संग गांव बेवर के ग्राम खूजा गए थे। मंगलवार सुबह मकान मालकिन ने घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी तो वह घर पहुंचीं।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर सिलाई मशीन, दो सिलिंडर, कैमरा, कपड़े, सोने की चेन, अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल तथा गोलक व लगभग 20 हजार रुपये के साथ गेहूं, मसाले, साबुन, तेल आदि चोरी कर ले गए। दोनों ही मामलों में पुलिस और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने जांच पड़ताल की।
पुलिस की लापरवाही आई सामने
राहुल ने बताया कि मंगलवार सुबह अखबार के हॉकर ने उसके घर का दरवाजा खुला देखकर पड़ोसियों को बताया। इस के बाद पुलिस को फोन करने के काफी देर तक कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कॉल किया तब कहीं जाकर पुलिस मौके पर आई। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की।

फोटो संख्या 01व2 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शिवा कॉलोनी में एक ही चोर गैंग ने की वारदात अपना अ?- फोटो : ETAWHA