{"_id":"971563215f4f746444d47db38cc43a83","slug":"diversion-of-ration-quota-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की कालाबाजारी पर कोटा निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की कालाबाजारी पर कोटा निलंबित
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नायब तहसीलदार और पूर्ति इंस्पेक्टर ने गुरुवार को ताखा के राशन डीलर के यहां छापेमारी की। जांच के दौरान स्टॉक में 253 बोरी गेहूं, चावल और दस क्विंटल चीनी कम मिली। स्टॉक कम मिलने और रजिस्टर में आंकड़े दुरुस्त न होने पर राशन डीलर का कोटा निलंबित कर दिया गया है।
फिलहाल जांच चल रही है, विभागीय सूत्रों के अनुसार, राशन डीलर पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। ताखा ग्राम पंचायत के राशन डीलर बारेलाल के यहां नायब तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक और पूर्ति इंस्पेक्टर अरविंद सिंह जांच करने पहुंचे। स्टॉक की जांच में गेहूं की 141 बोरी और चावल की 112 बोरियां कम मिलीं।
चीनी भी दस क्विंटल के करीब कम मिली। इस बारे में जब अधिकारियों ने राशन डीलर बारेलाल से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे सके। आपूर्ति इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि राशन डीलर को इस माह 91.61 क्विंटल गेहूं और 94.86 क्विंटल चावल का आवंटनहुआ था, जिसमें से 70.36 क्विंटल गेहूं और 56.11 क्विंटल चावल कम मिला वहीं चीनी भी 10.40 क्विंटल कम मिली।
विज्ञापन
जिस पर राशन डीलर का कोटा तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कम स्टॉक मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद मुकदमे की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अनाज के कालाबाजारी की संभावना से इंकार भी नहीं किया है। नायब तहसीलदार विजय प्रकाश पाठक का कहना है कि स्पष्टीकरण न मिलने पर मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा।