फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Disturbance in the district hospital by the order of Deputy CM

Etawah News: डिप्टी सीएम के आदेश से जिला अस्पताल में खलबली

Fri, 28 Apr 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 28 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Disturbance in the district hospital by the order of Deputy CM
इटावा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को तीमारदार से मेडिकल स्टोर से दवाएं मंगाए जाने के मामले को डिप्टी सीएमओ ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने संबंधित डॉक्टर व कर्मचारी को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए, तबसे जिला अस्पताल में खलबली मची है। सीएमएस जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को जसवंतनगर के गांव मलाजनी निवासी शिवशंकर अपनी पत्नी काजल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आए थे। आरोप है कि इमरजेंसी में उसे किसी व्यक्ति ने दवाएं बाहर से लाने की सलाह दी थी। पीड़ित के अनुसार, 1400 रुपये दवाएं हुई थीं, लेकिन मेड़िकल स्टोर संचालक ने 1221 रुपये लिए थे।
विज्ञापन

इस मामले में सोमवार को जिला अस्पताल के सीएमएस ने इमरजेंसी में तैनात एक स्टाफ नर्स को हटाकर उसे नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया था। इमरजेंसी में बाहर से लेकर अंदर तक लगे सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं या नहीं, इसे लेकर चर्चा है कि कुछ कैमरे काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जांच डॉ.आरके सिंह व नर्सिंग अधीक्षक राजकुुमारी कर रहीं हैं। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। - डॉ.एमएम आर्या, सीएमएस, जिला अस्पताल

वर्जन
सीएमएस को लिखित रूप से सूचित कर दिया है कि जांच रिपोर्ट मिलते ही वह उन्हें रिपोर्ट करें। रिपोर्ट डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को भेजी जानी है। इसके बाद ही संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. गीताराम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed