{"_id":"6594524202024797370570fd","slug":"district-players-showing-strength-in-national-competition-etawha-news-c-216-1-etw1002-7275-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखा रहे जिले के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखा रहे जिले के खिलाड़ी
Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
इटावा। ताइक्वांडो एसोसिएशन के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी मध्यप्रदेश के बैतूल में 31 दिसंबर से शुरू और पांच जनवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कराई जा रही प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में सिद्धि त्रिपाठी आयु 14 वर्ष एवं 20 किलोग्राम भर के अंतर्गत, अभिनव कुशवाहा आयु 17 वर्ष एवं 35 किलोग्राम भार के अंतर्गत तथा वैष्णवी वर्मा आयु 17 वर्ष एवं 46 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों ने जनपद, मंडल तथा राज्य स्तर की तीन चरणों की लंबी और कठिन प्रतियोगिताओं को जीतने के बाद अपना स्थान प्रदेश की टीम में सुनिश्चित किया है। तीनों खिलाड़ियों के नेतृत्व एवं देखरेख का भार इटावा ताइक्वांडो संघ के प्रबंधक श्यामजी सक्सेना के कंधों पर है।
प्रतियोगिता 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक के लिए शुरू हो चुकी है। इतिहास में प्रथम बार ताइक्वांडो राष्ट्रीय स्पर्धा में तीन खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहें हैं। संघ के महासचिव हिमांशु यादव ने कहा कि सिद्धि त्रिपाठी प्रतियोगिता में प्रथम बार भाग ले रही हैं। ताकि वह राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। अभिनव कुशवाहा ताइक्वांडो फेडरेशन के राष्ट्रीय स्तर के रजत पदक विजेता रहे हैं। वैष्णवी वर्मा हाल ही में सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। सभी खिलाड़ियों को अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. प्रत्युष तिवारी, संरक्षक शीलरत्न शाक्य, वैधानिक सलाहकार डीडी मिश्रा, कोषाध्यक्ष नबीला, सहसचिव हरि गोविंद सिंह, रोहित द्विवेदी तथा मीडिया प्रभारी तरुण रंजन गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया तथा जीत की मंगलकामना की है।