फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   District Planning Meeting today, Also went on holiday preparations

जिला योजना की बैठक आज, छुट्टी के दिन भी चली तैयारी

Sat, 11 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 11 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
District Planning Meeting today, Also went on holiday preparations

जिला योजना की बैठक विकास भवन के सभागार में 12 अप्रैल को होगी। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री दुर्गा प्रसाद के साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


चालू वित्तीय वर्ष में जिले के विकास पर 216.42 करोड़ रुपये खर्च करने का खाका खींचा गया हैे। तैयारियों के मद्देनजर द्वितीय शनिवार के अवकाश के बावजूद दफ्तर में कामकाज होता रहा।   
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते वित्तीय वर्ष 2014-15 की जिला योजना की बैठक काफी देर से गत जनवरी माह में हुई थी। इसका नतीजा यह रहा कि जिले के विकास के लिए स्वीकृत 93.65 करोड़ रुपयों में महज 21.50 करोड़ रुपये ही खर्च हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर कहें तो एक चौथाई बजट भी खर्च न हो सका था, लेकिन अबकी चालू वित्तीय वर्ष के लिए जिला योजना की बैठक सही समय पर होने जा रही है। रविवार की सुबह 11 बजे विकास भवन के नवनिर्मित सभागार में होने वाली बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री दुर्गा प्रसाद के साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी शिरकत करेंगे।

इसके लिए शनिवार को अवकाश होने के बाद भी दिनभर बैठक की तैयारियों चलती रहीं।  जिला एवं अर्थ संख्याधिकारी आरसी गुप्ता अपने अधीनस्थ स्टॉफ के साथ दफ्तर में मौजूद रहे।

इस बार प्रस्तावित जिला योजना में 216 करोड़ 42 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है। खास बात यह कि इस बार नियोजन विभाग के निर्देश पर इस प्रस्तावित बजट में केंद्रीय अंश को विभागीय योजनावार अलग से दर्शाया गया है।


कुल प्रस्तावित 216.42 करोड़ रुपये के परिव्यय में केंद्र का अंश 114.07 करोड़ रुपये है। गत वित्तीय वर्ष से इस वर्ष कमोवेश हर विभाग के प्रस्तावित योजनाओं की लागत में बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed