{"_id":"60cf6b228ebc3e33583ad9eb","slug":"died-etawah-news-loader-dcm-hit-two-driver-etawah-news-knp635384714","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम व लोडर में भिड़त, दोनों चालको की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम व लोडर में भिड़त, दोनों चालको की मौत
विज्ञापन
सुनील फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। इटावा-कन्नौज हाईवे पर रविवार को लोडर में टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों के चालकों की मौत हो गई। जबकि लोडर पर सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
अजीतमल औरैया के भरसेन गांव निवासी सुनील (40) लोडर पर सवारियां बैठा कर इटावा से भरथना जा रहा था। इटावा-कन्नौज हाईवे पर भरथना से इटावा की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने लोडर में सामने से टक्कर मार दी।
हादसे के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई। दोनों वाहनों के चालक व लोडर पर सवार लोग क्षतिग्रस्त वाहनों में फंस गए। इनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से निकालने के प्रयास किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लोगों को वाहनों से निकालकर उन्हें जिला अस्पताल भेजा। जहां लोडर चालक सुनील और डीसीएम चालक जिला फतेहपुर के जहानाबाद के कापिल गांव निवासी अमरपाल (40) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल इंदरगढ़ कन्नौज के कौशल्या नगर निवासी राजेश, इटावा के अड्डा पाय निवासी राकेश वर्मा व उनकी पत्नी मालती देवी समेत चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने हादसे में घायल और मरने वालों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। शाम को मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और अपने-अपने संबंधी का शव देख बिलख पड़े।
थाना प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराई गई। उन्होंने बताया कि डीसीएम में खाली क्रेटें लदी थीं। जबकि, लोडर पर सोफा भी रखा था। हादसे की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

भरथना-इटावा हाईवे पर आपस में भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त मिनी लोडर- फोटो : ETAWAH