फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dibri falling fire, scorched two young men

ढिबरी गिरने से लगी आग, दो युवक झुलसे

Thu, 29 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 29 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dibri falling fire, scorched two young men
सालिमपुर गांव में आग से जलकर राख हुआ झोपड़ी में रखा सामान - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के ग्राम सालिमपुर में जानवरों की झोपड़ी में जलती ढिबरी गिरने से आग लग गई। आधा दर्जन से अधिक बकरियों की जलकर मौत हो गई। आग बुझाने में दो युवक भी झुलस गये। झोपड़ी से आग लग गई और पास के मकान में आग लग गई, जिससे घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया ।
विज्ञापन


ग्राम सालिमपुर निवासी दयाराम पुत्र कालू राठौर ने बताया कि बुधवार देर शाम घर के बाहर जानवारों की झोपड़ी में अचानक जलती ढिबरी गिर जाने से आग लग गई। झोपड़ी में 6 बकरियों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य जानवर भी आग की चपेट में आने सेे झुलस गये। जानवरों को बचाने  गये 22 वर्षीय रवि कुमार पुत्र दयाराम, 13 वर्षीय अंकित पुत्र कमलेश कुमार भी गंभीर रूप से झुलस गए। आग की लपटों ने घर को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। रवि की हालत अधिक बिगड़ जाने से उसे इलाज के लिए पहले इटावा फिर वहां से आगरा भेजा गया। भरथना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं दयाराम ने बताया कि आग से उनकी घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। कानूनगो जगदीश यादव मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed