{"_id":"581387074f1c1b900dbc1978","slug":"dhanteras-dnwarsha-market-was-fiercely-purchases","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस: बाजार में हुई धनवर्षा, जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस: बाजार में हुई धनवर्षा, जमकर हुई खरीदारी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
बर्तन की दुकान पर खरीददारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। धनतेरस पर शुक्रवार को शहर में सुबह से ही खरीदारी का दौर शुरू हो गया। ेर रात तक खरीददारों की भीड़ से बाजार गुलजार रहा। इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम हों या फिर कार-बाइक के शोरूम सभी जगह मेले जैसा नजारा रहा। यही हाल बाजार में बर्तन व घरेलू उपयोग के सामान की अन्य दुकानों का रहा। इसी प्रकार से सराफा बाजार में भी लोग सोने चांदी के जेवर खरीदने में व्यस्त रहे। व्यापार जगत के जानकारों के मुताबिक लगभग 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
धनतेरस पर शहर में बाइकों के शो रूम पर भी नई बाइकें लम्बी लम्बी कतारों में सजी हुई थीं। कई लोगों ने पहले से ही अपने-अपने वाहनों की बुकिंग कराई थी ऐसे खरीदार धनतेरस पर सुबह ही शोरूम पर पहुंचे और अपना नया वाहन घर ले गए। वहीं, बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग थे जो दोपहर बाद खरीदारी के लिए निकले और वाहन खरीदकर शाम को घर पर पूजन किया।
विज्ञापन
यही हाल शहर में स्थित कार शोरूमों का रहा और यहां पर भी लोग अपनी-अपनी पसंद की कार खरीदने के लिए सुबह से शाम तक पहुंचते रहे। शौरूम संचालकों की मानें तो शहर के बाइक और कार के शोरूमों पर धनतेरस के दिन पूरे वर्ष भर की बिक्री एक दिन में ही हो गई।
विज्ञापन
धनतेरस के दिन सराफा बाजार भी खरीदारों की भीड़ से गुलजार रहा। कोई पूजन के लिए चांदी का सिक्का खरीदने में व्यस्त था तो कोई अंगूठी और गले की चेन खरीद रहा था। उधर, महिलाओं ने भी धनतेरस पर खूब खरीदारी की। किसी ने गले का नेकलेस खरीदा तो किसी ने सोने के कड़े और चूड़ियां खरीदीं।
वहीं, जिनका बजट हल्का रहा उन्होंने चांदी की पायलों व अन्य चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर काम चलाया। दुकानदारों ने भी इस मौके पर पहले से तैयारी की थी और नए नए लुक के आभूषण तैयार कराए थे जो खरीददारों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे।
धनतेरस के मौके पर शहर में अगर कहीं सबसे ज्यादा भीड़ थी तो वह बर्तन बाजार व इलैक्ट्रॉनिक्स के शोरूम पर थी। जिसके पास ज्यादा बजट नहीं था वह घर की रसोई के लिए बर्तन खरीदने में लगा हुआ था तो कोई घर क ो सजाने संवारने की वस्तुओं को खरीदने में जुटा था। वहीं बड़ी संख्या में लोग टीवी, फ्रि ज व वॉशिंग मशीन की खरीदारी कर रहे थे। इन सभी शोरूम पर धनतेरस के लिए विशेष तैयारी की गई थी और उत्पादों क ी कई वैराइटियां शोरूम पर सजाई गई थीं।