फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dhaan

धान क्रय केंद्रों पर मनमानी जारी

Sun, 12 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
dhaan
भरथना में धान क्रय केंद्र के अभिलेख देखते अपर आयुक्त कुंज बिहारी - फोटो : ETAWAH
इटावा। जनपद में धान खरीद शुरु हुए चालीस दिन बीतने के बावजूद क्रय केंद्रों पर व्याप्त अनियमिताओं में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। इन केंद्रों पर किसानों के साथ अभी भी मनमानी जारी है। हैरानी की बात यह है कि कानपुर मंडल के धान खरीद के नोडल अधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दे चुके हैं। ज्यादातर किसान क्रय केंद्रों पर धान न तौले जाने का आरोप लगाते आ रहे हैं। हाल में ही अनियमितता के आरोप में निवाड़ीकला स्थित धान क्रय केंद्र के प्रभारी को निलंबित तक किया जा चुका है।
विज्ञापन

सैफई संवाद के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजीव ने आरोप लगाया कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नगला सेवा गांव में धान क्रय केंद्र पर अभी तक कांटा नहीं लगा है लेकिन कागजों में तीन हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। किसान बेचने जाते हैं तो उन्हें लौटा दिया जाता है। यूनियन के संरक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यहां किसानों के लिए शासन ने कोई केंद्र नहीं बनाया। यूनियन संरक्षक जनवेद सिंह ने कहा कि व्यापारियों से सेटिंग करके धान खरीदा जा रहा है। वहीं किसान प्रेमचंद्र ने बताया कि केंद्र पर हमारी बात नहीं सुनी जाती है। उधर खरीद केंद्र के सचिव रामप्रकाश ने बताया कि केंद्र पर तीन हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा चुका है, जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

ताखा संवाद के अनुसार नगला लच्छी के किसान रामसरन दुबे ने बताया कि किसी केंद्र पर जब धान नहीं खरीदा गया तो वे मैनपुरी में 150 क्विंटल धान बेचकर आए हैं। समथन के किसान चंदन ने बताया कि लगभग 100 क्विंटल धान बेचने के लिए कई बार किसान सेवा समिति के केंद्र गए लेकिन खरीद नहीं हुई। पुरैला के किसान सुमित ने बताया कि उसका धान जब किसी क्रय केंद्र पर नहीं बिका तो मजबूरन 1200 रुपये में आढ़त पर बेचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवा ब्लॉक स्थित निवाड़ीकलां में बनाए गए धान खरीद केंद्र पर तो बिना कांटा लगाए ही 2200 क्विंटल धान खरीद लिया गया था। किसानों की शिकायत पर जब भरथना विधायक ने दौरा किया, उसके बाद अधिकारियों ने केंद्र की ओर दौड़ लगाई। विधायक के दखल के बाद अधिकारियों ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया था। सवाल ये उठता है कि बिना अधिकारियों के शह के इतनी बड़ी अनियमितता कैसे की जा सकती है।
भरथना संवाद के अनुसार अपर आयुक्त कुंज बिहारी अग्रवाल ने शनिवार को धान खरीद केंद्र का मुआयना किया। एसडीएम विजय शंकर तिवारी के साथ कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में संचालित चार सरकारी धान खरीद केंद्रों का मुआयना करते हुए अभिलेखों की जांच कर केंद्र प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए। खाद्य विभाग के ए केंद्र पर अब तक लगभग 110 किसानों से सात हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। बी केंद्र पर 120 किसानों से साढ़े सात हजार क्विंटल व सी केंद्र पर 130 किसानों का आठ हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। एफसीआई के केंद्र प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया केंद्र पर अब तक 30 किसानों से 1493 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।
जसवंतनगर संवाद के अनुसार अपर आयुक्त कुंज बिहारी अग्रवाल ने शनिवार शाम धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी प्रदीप कुमार से पूछा अब तक कितना धान खरीद कर भेजा जा चुका है। जिस पर उसने 12000 क्विंटल धान खरीदने की जानकारी दी। केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि अब लदान की फोटो खींचकर उपजिलाधिकारी तथा उनके पास भेजी जाएगी।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल ने बताया अपर आयुक्त ने क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जिन किसानों से बात की, सभी संतुष्ट दिखे। बताया कि किसानों की शिकायतों के आधार पर ही दो दिन पूर्व निवाड़ीकला स्थित केंद्र के प्रभारी को निलंबित किया गया था, आगे की कार्यवाही भी की जा रही है। कहा कि शिकायतें मिलने पर क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। जहां गड़बड़ी मिलेगी, कार्रवाई की जाएगी। बताया अब तक जिले में 1 लाख 72 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।

सहकारी समिति लटूपुर स्थित धान क्रय केंद्र

सहकारी समिति लटूपुर स्थित धान क्रय केंद्र- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed