फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Deputy CSO arrived to investigate the burnt coach of Vaishali Express.

Etawah News: वैशाली एक्सप्रेस के जले कोच की जांच करने पहुंचीं डिप्टी सीएसओ

Fri, 01 Dec 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 01 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Deputy CSO arrived to investigate the burnt coach of Vaishali Express.
इटावा। 15/16 नवंबर की रात करीब दो बजे नई दिल्ली से सहरसा जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस के एक स्लीपर कोच में लगी आग की जांच 15 दिन बीतने के बाद भी जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल से उप मुख्य संरक्षा अधिकारी मनीषा गोयल ने जांच की। साथ ही स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में करीब 12 रेलवे व सुरक्षा कर्मियों के लिखित बयान भी अपने सामने लिए।
विज्ञापन

जंक्शन स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर मैनपुरी फाटक के पास हुई इस घटना में 21 झुलसे यात्रियों को जिला अस्पताल व सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इस घटना के दूसरे दिन यानी 17 नवंबर को सीसीआरएस डॉ.जनक कुमार गर्ग, डीआरएम प्रयागराज मंडल हिमांशु बडोनी जांच कर चुके हैं।
विज्ञापन

दो दिन बाद 20 नवंबर को आगरा से आई फोरेंसिक टीम और दूसरे दिन 21 नवंबर को आगरा से आए बम निरोधक दस्ता टीम ने भी डॉग स्कॉवड व अन्य उपकरणों के साथ कोच और घटना स्थल की जांच कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा लगा कि शायद अब जांच खत्म हो चुकी है, लेकिन 15 दिन बाद डिप्टी सीएसओ के जांच करने पहुंची। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर खड़े वैशाली के कोच को देखा। उनके साथ डिप्टी सीएमआई धनंजय सिंह, आरपीएफ के सीनियर डीएसई विजय प्रकाश पंडित, स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना समेत रेलवे सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed