फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dengu patient increacess

डेंगू का डंक बढ़ा, इंतजाम हो रहे फेल

Fri, 04 Nov 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
dengu patient increacess
जिला अस्पताल में डॉक्टर के कक्ष के बाहर लाइन में खड़ी महिलाएं। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। स्वास्थ्य विभाग की लाख तैयारियों के बाद भी डेंगू का डंक बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों में 17 मरीज मिले हैं। शुक्रवार को चार और मरीज मिले हैं। सभी की एलाइजा जांच के लिए सैंपल सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

संक्रामक रोगों को लेकर हर बार ढोल पीटने वाले अधिकारी इस बार भी इसे काबू करने में सफलता नहीं पा रहे हैं। शुरुआत में मामले दबाने की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम ने इसे संज्ञान में लेकर जांच की थी।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह नगर विकास मंत्री की फटकार के बाद प्रशासन की नींद टूटी और अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की थी। इसमें सारी तैयारियां दुरुस्त दिखा दी गईं। हालांकि हकीकत इससे दूर है। लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 1,050 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें ज्यादातर मरीज वायरल के रहे। 18 मरीजों में लक्षण मिलने पर उनकी किट से डेंगू की जांच कराई गई। इसमें से चार पॉजिटिव मिले। नवंबर में चार दिन में 147 मरीजों ने डेंगू की जांच कराई, इनमें से 17 में डेंगू मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को डॉ. सोनाली विश्वास और ऋचा चौधरी ने 250 और डॉ. शांतनु ने करीब 100 मरीजों को देखा। सीएमओ डॉ. गीताराम ने बताया कि लक्षण मिलने पर सभी मरीजों की जांच की जा रही है। गंभीर मरीजों को भर्ती करने के भी इंतजाम कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed