फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Demand to ban entry of e-rickshaws and big vehicles

Etawah News: ई-रिक्शा और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग

Fri, 13 Feb 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demand to ban entry of e-rickshaws and big vehicles
इटावा। शहर की बेपटरी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन की ओर से तैयार किया गया नया रूट चार्ट पर चर्चा की गई। शुक्रवार को नवीन कलक्ट्रेट सभागार में हुई व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापारियों ने कहा कि बाजार में ई-रिक्शों को रोका जाए।
विज्ञापन


बैठक में ट्रैफिक इंस्पेक्टर सूबेदार सिंह ने शहर के लिए नई वन-वे व्यवस्था का खाका पेश किया। इसमें नगरपालिका चौराहे से तिकोनिया तक के हिस्से को नो व्हीकल जोन घोषित करने का प्रस्ताव है। इस पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने दोपहिया वाहनों पर रोक न लगाई जाए। इससे व्यापार पूरी तरह प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शों और बड़े वाहनों पर रोक लगे।
विज्ञापन

दुकानों के आगे अवैध रूप से लगने वाले फड़ पर कार्रवाई हो जिससे सड़क चौड़ी मिल सके। जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव ने बस अड्डा तिराहे पर लगने वाले भीषण जाम का मुद्दा उठाया। उन्होंने सुझाव दिया कि बसों के लिए वन-वे व्यवस्था लागू हो और शहर से बाहर जाने वाले सभी भारी वाहनों को पक्के बाग की तरफ से डायवर्ट किया जाए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा गुदड़ी बाजार में 70 साल से अधिक पुरानी दुकानें बनीं हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका पुनर्निर्माण कराया जाए गुदड़ी बाजार का विकास होना चाहिए। यहां पर आज भी टूटी फूटी दुकानों में व्यापारी कारोबार कर रहे हैं। जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने कहा रोडवेज बस स्टैंड पर स्थित पुलिस सहायता बूथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बनाया गया है, उसपर कोई पुलिस कर्मी नहीं मिलता है नियमित ड्यूटी लगाई जाए। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया। बैठक में एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अभय नारायण राय व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed