फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Demand for one-time settlement scheme for house tax

Etawah News: गृह कर के लिए एकमुश्त समाधान योजना की मांग

Fri, 08 Mar 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 08 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demand for one-time settlement scheme for house tax
फोटो 15:::::
विज्ञापन



- व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर कनेक्शन न होने वाली दुकानों से जल कर न लेने की अपील


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर में गृह कर जमा कराने के लिए एकमुश्त समाधान योजना चलाने की मांग की गई है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को इस आशय का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सौंपा।

जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में गुरुवार को व्यापारी कलक्ट्रेट सभागार पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कौशल किशोर को सौंपा। इसमें नगर पालिका व नगर पंचायत में बकाया गृह कर पर ब्याज मूल धन से भी अधिक होने के कारण वसूली न हो पाने की बात कही।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बिजली विभाग की तरह एकमुश्त समाधान योजना लाकर ब्याज की माफी कर मूल धन आसान किस्तों में जमा कराने की गुहार लगाई। कहा कि गृह कर बकाया होने पर स्थानीय निकाय मकान मालिक से वसूली न कर किराएदार दुकानदारों की दुकानों को सील कर रही है। इससे व्यापार के साथ राजस्व भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि अधिकांश दुकानों में पानी के कनेक्शन की जरूरत नहीं हैं। लगभग सभी दुकानदार आरओ का पानी खरीदते हैं। इसके बाद भी नगर पालिका कर वसूल रही है। जिनके कनेक्शन नहीं हैं उनसे जलकर न वसूला जाए। पॉलिथीन पर रोक लगाने के नाम पर दुकानदारों का शोषण बंद किया जाए। ज्ञापन देने वालों में शहर अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष मुख्तार अहमद मंसूरी, सरदार मनदीप सिंह, राहत हुसैन रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed