फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Delhi Police car's tire bursts on expressway, rammed into parked loader

Etawah News: एक्सप्रेसवे पर दिल्ली पुलिस की कार का टायर फटा, खड़े लोडर में घुसी

Thu, 25 May 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 25 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police car's tire bursts on expressway, rammed into parked loader
(फोटो संख्या 19) एक्सप्रेसवे पर खड़ी शाहदरा पुलिस टीम की क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन

(फोटो संख्या 20) हादसे में घायल आरक्षी सनी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने के लिए ले जाती टीम। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर/सैफई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली के शाहदरा पुलिस की स्पेशल टीम की कार का टायर फटने से वह खड़े लोडर में जा घुसी। पुलिस टीम दो अभियुक्तों को गोंडा से दिल्ली लेकर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर भी पलट गया। हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कार में बैठे आरोपी सुरक्षित बच गए। पीछे से आ रही दूसरी टीम अभियुक्तों को अपने साथ ले गई।
बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली के शाहदरा पुलिस की स्पेशल दो टीमें अलग-अलग गाड़ियों से गोंडा जिले से एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर चौबिया थाना क्षेत्र में अगूपुरा गांव के पास आगे चल रही टीम की कार का अगला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर लोडर में जा घुसी।
विज्ञापन

हादसे में चालक आरक्षी सनी पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी शाहदरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एसआई प्रशांत निवासी शाहदरा, मुख्य आरक्षी राजेश निवासी शहादरा, एसआई अशोक व मुख्य आरक्षी सिद्धाथ को मामूली चोटें आई हैं। पीछे से आ रही दूसरी टीम में मुख्य आरक्षी अंकुर चौहान दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गए। थाना पुलिस और यूपीडा के कर्मचारियों ने घायल पुलिसकर्मियों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर क्रेन की मदद से पलटे हुए लोडर और कार को यूपीडा के यार्ड पर खड़ा करा कर यातायात चालू कराया गया। सूचना पर सीओ नागेंद्र चौबे और प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed