फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death of injured, five including father and son sued

घायल की मौत, पिता-पुत्र समेत पांच पर मुकदमा

Sat, 09 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Death of injured, five including father and son sued
जसवंतनगर (इटावा)। ज्वालापुर गांव में जमीन विवाद में फायरिंग मामले में पिता और उनके पांच बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में गोली लगने से घायल दो लोगों में देर शाम एक की मौत भी हो गई। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ज्वालापुर गांव निवासी शिशुपाल और जुगोरा गांव के हरिओम में जमीन का विवाद चल रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को स्कूल में पंचायत हो रही थी तभी इसमें गालीगलौज व फायरिंग हो गई थी। शिशुपाल के बेटे सचिन और विनोद पुत्र सत्यप्रकाश गोली लग गई। शिशुपाल और सुनील भी मामूली रूप से घायल हो गए थे। देर शाम विनोद की मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे पूर्व शिशुपाल के पिता सत्यप्रकाश ने हरिओम और उनके बेटों राजचंद, अजीत, विजय, रमन व भगत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम 6 बजे शिशुपाल, विनोद और नाती सचिन खेत पर काम कर रहे थे। वहां आकर हरिओम ने कहा कि खेत बंटवारे की बात कर लो। इसी के बाद सभी स्कूल में पंचायत करने गए थे। आरोप लगाया कि वहां हरिओम गालीगलौज करने लगा और फिर हमला कर दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed