फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Death of a convicted prisoner of Farrukhabad jail, accused of murder

फर्रुखाबाद जेल के सजायाफ्ता कैदी की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 07 Nov 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Death of a convicted prisoner of Farrukhabad jail, accused of murder
सैफई। मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती फर्रुखाबाद जेल के सजायाफ्ता कैदी संदीप सिंह (28) की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने फर्रुखाबाद जेल के अफसरों पर संदीप की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संदीप डेंगू वार्ड में भर्ती था। रविवार को डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम कर वीडियोग्राफी भी कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के मेहापुर थाना क्षेत्र के विरायमपुर गांव निवासी रणवीर सिंह के बेटे संदीप (28) की शादी फरवरी 2011 में चंदा देवी के साथ हुई थी। भाई कौशलेंद्र के मुताबिक, चंदा देवी ने निजी कारणों से मार्च 2012 में आग लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में फर्रुखाबाद के पृथ्वीपुर क्षेत्र के महबूब दरवाजा निवासी चंदा के पिता अरविंद सिंह ने संदीप व अन्य के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में कोर्ट ने 28 नवंबर 2016 को संदीप को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
तब से संदीप फर्रुखाबाद जेल की बैरक संख्या नौ ए में बंद था। भाई के मुताबिक, पांच नवंबर को जेल से फोन आने और संदीप की तबीयत ज्यादा खराब होने की जानकारी पर जेल पहुंचे और पुलिस अभिरक्षा में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया।
भाई के मुताबिक, अस्पताल में संदीप बोल नहीं पा रहा था। इशारा कर केवल अपने शरीर के चोटों के निशान दिखा रहा था। परिजनों का आरोप है कि जिला जेल में उसके भाई को पीटा गया। उसके बाद हालत बिगड़ने पर जिला जेल से मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया गया।
यूनिवर्सिटी में भी संदीप के इलाज में लापरवाही बरती गई। शनिवार को देर शाम उसकी मौत हो गई। उधर, संदीप की अस्पताल में मौत की खबर जेल में बंदियों तक पहुंची, तो वह आक्रोशित हो गए।
साथी बंदी की मौत से नाराज बंदियों ने जेल में हंगामा किया। जेल के अफसरों के साथ मारपीट की। पथराव भी किया। पुलिस व जेल प्रशासन को हालात पर काबू पाने के लिए फायरिंग भी करनी पड़ी।
सूचना पर इटावा में भी बरती गई सतर्कता
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कैदी संदीप सिंह की मौत की खबर के बाद फर्रुखाबाद प्रशासन ने जिला प्रशासन को घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही सतर्कता बरतने को कहा।

मेडिकल यूनिवर्सिटी व पोस्टमार्टम हाउस में किसी तरह का बवाल न हो सके, इसको देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी। सैफई सीओ विजय सिंह व थाना प्रभारी तारिक खान फोर्स संग अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस में डटे रहे।
नायब तहसीलदार सूरज प्रताप ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed