फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dearness allowances of teachers, employees should be restored

शिक्षकों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते बहाल हों

Tue, 21 Jul 2020 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Dearness allowances of teachers, employees should be restored
फोटो संख्या 02 भाजपा विधायक सरिता भदौरिया को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसो के पदाधिक? - फोटो : ETAWHA
कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव एवं प्रदेश महामंत्री अरविंद धनगर के नेतृत्व में भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया से भेंट की।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने प्रदेश के कर्मचारियों, शिक्षकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, सेवानिवृत्त शिक्षकों के भत्ते बहाल करने के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कोरोना वायरस में दी जा रही सराहनीय सेवाओं के बावजूद राज्य सरकार ने छह भत्ते एवं महंगाई भत्तों को बंद कर दिया है।
इतना ही नहीं सरकार ने राज्य कर्मियों, शिक्षकों एवं पेंशनरों का जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक घोषित होने वाला महंगाई भत्ता भी फ्रीज कर दिया है। जबकि कर्मचारी अपने जीवन की परवाह किए बगैर कोरोना महामारी से जनता को बचाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भत्तों की बहाली की मांग की। विधायक सरिता भदौरिया ने कर्मचारी नेताओं को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही कर्मचारियों, शिक्षकों की मांगों का मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में कर्मचारी नेता सुनील वर्मा, रिजवान अहमद, अनिल बाजपेई, आनंद शुक्ला, कलीम इलाही, आकाश प्रताप सिंह, अशोक शर्मा, पद्म सिंह, पवन त्रिपाठी, मुनेश यादव, वीरेंद्र वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed