फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The body of the teacher was found on the highway in Etawah, filed a report of death in the accident

Etawah: हाईवे पर मिला था शिक्षक का शव, होमगार्ड भाई ने फोटो के जरिये की शिनाख्त, हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Feb 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The body of the teacher was found on the highway in Etawah, filed a report of death in the accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को बिजौली गांव के पास हाईवे पर मिले शव की शिनाख्त फोटो के जरिये शिक्षक के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि आगरा जाने के लिए घर से निकलने के बाद वह लापता थे। मृतक की पुत्री ने सड़क हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

12 जनवरी को बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के पास आगरा-कानपुर हाईवे के किनारे अधेड़ का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने फोटो कई थानों में भेजे थे। इसके बाद शव की पहचान न होने पर पोस्टमार्टम करा दिया था।
विज्ञापन

बकेवर थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की शिनाख्त लवेदी के धर्मपुरा गांव निवासी सतीश प्रकाश (46) के रूप में होमगार्ड भाई गिरीश चंद ने की है। उन्होंने ही फोटो देखकर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद सतीश के बारे में जानकारी मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश प्रकाश शहर के शिवाजी शिक्षा निकेतन विद्यालय में पढ़ाते थे। प्रधानाचार्य सुदामालाल राजपूत ने बताया कि एक माह पूर्व सतीश ने नौकरी छोड़ दी थी। उनकी पत्नी का निधन हो गया था। दो बेटे और दो बेटियों के पालन के लिए वह 11 जनवरी को घर से निकले थे।

उन्होंने आगरा के किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने की बात बताई थी। पुलिस ने सतीश के पुत्र कुशाग्र और ध्वज से भी शव की शिनाख्त कराई। बेटी मोहनी ने सड़क हादसे में पिता सतीश की मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed