फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead deaf child murdered, body thrown

गला रेतकर 10 वर्षीय मूक-बधिर बालक की हत्या कर शव फेंका

Mon, 07 Sep 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dead deaf child murdered, body thrown
फोटो संख्या 23 परिजनों से घटना की जानकारी करते सीओ चकरनगर मस्सा सिंह - फोटो : ETAWHA
फक्षेत्र के बिठौली थानांतर्गत गांव गता में सोमवार सुबह एक 10 वर्षीय बालक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद उसका शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम या डॉग स्कवॉड की मदद न लेकर सीधे पोस्टमॉर्टम के लिए शव भिजवाने पर परिजनों ने गुस्सा व्यक्त किया इस पर सीओ चकरनगर ने समझा कर शांत किया।
थाना बिठौली के गता गांव में खेतों पर मोर के पंख बीनने गए मूकबधिर 10 वर्षीय नितिन उर्फ बोरे पुत्र संतोष दोहरे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

पिता संतोष कुमार दोहरे ने बताया कि नितिन सोमवार को सुबह 7-8 बजे के आसपास घर से चाय पीकर खेतों की ओर मोर के पंखों को बीनने के लिए अकेला रोज तरह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 10 बजे के आसपास ग्रामीणों से सूचना मिली की नितिन को किसी ने मार डाला है। खेतों पर जाकर देखा तो नितिन का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। बिलखते परिजनों कह रहे थे कि गांव में हमारी किसी से किसी प्रकार की कोई दुश्मनी नहीं है तो हमारे बच्चे की हत्या क्यों कर दी गई।
चकरनगर। संतोष ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी तो तीन घंटे इंतजार के बाद पुलिस आई। इतना ही नहीं, पुलिस बिना कोई जांच पड़ताल किए नितिन के शव को कपड़े में लपेट कर जिला अस्पताल मोर्चरी ले गए।
घटनास्थल पर फोरेंसिक, डॉग स्कवॉड आदि कुछ नहीं पहुंचा। गुस्साए परिजनों को वहां पहुंचे सीओ चकरनगर मस्सा सिंह ने शांत किया और कहा कि समय न होने के कारण शव को तत्काल डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है, किसी भी प्रकार के सबूत नहीं मिटे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्यारे को नहीं छोड़ा जाएगा।
नितिन सारा दिन गांव की गलियों में इधर-उधर घूमता रहता था। आखिर उसकी किस से क्या दुश्मनी हो सकती है जो उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।
ग्रामीणों की मानें तो नितिन ने कोई ऐसा गोपनीय काम होते हुए देख लिया हो जिसका रहस्य उजागर न हो इसलिए दरिंदे ने उसकी हत्या कर शव फेंक दिया हो। उन्हें यह भी शंका है कि किसी जंगली जानवर ने इसे अपना तो कहीं शिकार नहीं बना लिया।

संतोष दोहरे के दोनों ही पुत्र मूकबधिर हैं। परिवार मजदूरी करने वाला और बेहद सीधा-सादा है। मां सीमा भी एक सीधी सरल गृहिणी है। वह सोचकर परेशान हैं कि आखिर उनके बच्चे की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है जो इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed