फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dead body were found in Ikdil Identified

इकदिल में मिला शव क्लीनर का निकला

Fri, 20 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 20 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
dead body were found in Ikdil Identified

इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर बाईपास पर हत्या कर फेंके गए शव की शिनाख्त ट्रक क्लीनर जनवेद के रूप में हुई है। वह मैनपुरी जनपद के गांव नगला कुम्हारान थाना करहल का रहने वाला था। ट्रक में उसके साथ उसका बहनोई चालक था। बहनोई ट्रक को जनवेद के सहारे छोड़कर चला गया। इसके बाद जनवेद की हत्या हो गई। ट्रक के न मिलने से पुलिस इसे लूट के बाद हत्या का मामला मान रही है।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह राहगीरों ने मानिकपुर मोड़ बाईपास पर एक युवक का शव पड़ा देखा था। युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। पहचान मिटाने के इरादे से उसका सिर पत्थरों से कुचल दिया गया था। अखबारों में खबर छपने के बाद मृतक  के परिजन गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तथा शव की शिनाख्त जनवेद पुत्र स्व. रामप्रकाश निवासी नगला कुम्हरान थाना करहल जिला मैनपुरी के रूप में की।
विज्ञापन


मृतक के भाई गिरीश ने बताया कि छोटा भाई जनवेद ट्रक पर क्लीनर था। वह ट्रक चालक बहनोई दशरथ पुत्र बैजनाथ निवासी रमपुरा थाना बढ़पुरा से साथ गाड़ी में चलता था। गिरीश ने बताया कि 17 मार्च को बहनोई दशरथ रिश्तेदार की तबियत खराब होने के कारण ट्रक को उदी मोड़ पर खड़ा कर घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मार्च को जनवेद का शव मानिकपुर मोड के  पास बाईपास पर पड़ा मिला। मृतक के भाई ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। लगता है किसी ने ट्रक लूटने के इरादे से उसकी हत्या कर दी। अभी तक ट्रक का सुराग नहीं लगा है। गिरीश का आरोप है कि उसके बहनोई दशरथ ने हत्या की सूचना परिजनों को न देकर अन्य लोगाें को दी है।


थानाध्यक्ष इकदिल दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके परिजनों के  द्वारा कर ली गई है। उन्होंने बताया कि ट्रक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed