फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of watchman found hanging on tree, fear of murder

2ेड़ पर लटका मिला चौकीदार का शव, हत्या की आशंका

Mon, 10 Aug 2020 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of watchman found hanging on tree, fear of murder
फोटो संख्या 35 मृतक के परिजनों को ढांढस बंधातीं क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया - फोटो : ETAWHA
कस्बे से डेढ़ किमी दूर भरथना रोड स्थित धर्मकांटा के पीछे चौकीदार का शव पेड़ के सहारे बंधे पतले केबल के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

शरीर पर चोटों के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। हंगामा कर रहे परिजन और ग्रामीण सांसद और विधायक को बुलाने की बात पर अड़ गए और शव नहीं उठने दिया। बाद में फोर्स के पहुंचने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना क्षेत्र से आठ किमी दूर स्थित गांव नसीरपुर बोझा निवासी शिवदत्त कठेरिया (19) पुत्र मंगल सिंह कठेरिया भरथना रोड स्थित कमरुन धर्मकांटा पर चौकीदारी करता था। सोमवार की सुबह खेतों पर जाते समय लोगों ने एक आम के पेड़ पर शिवदत्त को शव लटका देखा तो आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया।
थाने के एसआई राजवीर सिंह जब पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लेने पहुंचे तो मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। परिजन सांसद और विधायक के बुलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एसआई राजवीर सिंह ने थाना प्रभारी को मामले से अवगत कराया। कुछ देर बाद ही एसएसआई सुरेशचंद्र थाना व चौकियों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाया।
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
वहीं मृतक युवक के पिता मंगल सिंह, चचेरा भाई अनमोल कठेरिया का आरोप है कि शिवदत्त की हत्या हुई है, क्योंकि उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। शिवदत्त जहां चौकीदारी करता था वह धर्मकांटा बकेवर कस्बा निवासी इरशाद का है। सूचना मिलने पर धर्मकांटा मालिक भी मौके पर पहुंच गए थे।
पिता मंगल सिंह कठेरिया ने बताया कि शिवदत्त से मिलने रविवार की शाम करीब 6 बजे तीन युवक बाइक पर आए थे। उन्होंने अपने नाम अभिषेक, अविनाश, अंकुर बताए थे। जब तीनों युवक घर पर आए थे तब शिवदत्त घर पर नहीं था, लेकिन कुछ देर में ही वह आ गया था और अपनी साइकिल से उन तीनों युवकों के साथ ही चला गया था।
पिता के अनुसार शिवदत्त टिफिन भी नहीं लेकर गया था। इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से अभी कोई प्रार्थनापत्र नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
मृतक जहां चौकीदारी करता था उस धर्मकांटा के पास सड़क के दूसरी ओर कस्बा का एक युवक सूखट खोखानुमा दुकान किए है। सूखट ने बताया कि वह शिवदत्त की साइकिल लेकर रात को बाजार गया था।
8:30 बजे के करीब साइकिल वापस करने धर्मकांटा पर गया था। उस समय धर्मकांटा के बाहर ताला लटका था और एक प्लास्टिक की कुर्सी भी बाहर पड़ी थी।
शिवदत्त का शव जिस केबल के सहारे पेड़ लटका था वह काफी पतली थी और पेड़ पर काफी ऊंचाई पर उसका शव लटका मिला। गले में पड़ी केबल का ही काफी हिस्सा धर्मकांटा में भी पड़ा मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची भाजपा की क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने थाना पुलिस को घटना की निष्पक्ष जांच कर 24 घंटे में खुलासा किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिवारीजनों को भी निष्पक्ष जांच कराकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed