फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of a youth found hanging

Etawah News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 24 Feb 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging
इटावा। हरदोई- बलभद्रपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक युवक का शव बबूल के पेड़ से गमछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान कुम्हावर निवासी 22 वर्षीय योगेश उर्फ मिंटू पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने सुबह करीब आठ बजे युवक को हरदोई की ओर जाते देखा था। कुछ समय बाद हरदोई से आगे बलभद्रपुर मार्ग पर पेड़ से फंदे से लटका मिला। ग्राम हरदोई गांव में एक दुकान के पास उसकी बाइक खड़ी मिली।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास से देसी शराब का खाली क्वार्टर भी बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। योगेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed