फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of a young man found hanging on the noose, fear of murder

Etawah News: फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 24 Feb 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 24 Feb 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on the noose, fear of murder
इटावा। ताखा के रतहरी गांव में रहने वाले युवक का शव सुबह पेड़ से फंदे पर झूलता मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भजनलाल (25) पुत्र धनीराम बुधवार शाम करीब सात बजे घर खेत में पानी लगाने के लिए निकला था। खेत घर से कुछ दूर पुरा नदी के पार भरथना क्षेत्र में है। सुबह खेत के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी कि तो घर में हड़कंप मच गया। परिजन खेत पर पहुंचे तो देखा भजनलाल का शव बबूल के पेड़ से फंदे के सहारे झूल रहा था। उन्होंने घटना की जानकारी भरथना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फूफा करन सिंह निवासी नरायनपुर ताखा ने बताया कि जिस समय वह लोग मौके पर पहुंचे तो भजनलाल के पैर जमीन को छू रहे थे। इससे आशंका है कि किसी ने मारने के बाद उसे फंदे पर लटकाया है। भरथना थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर अभी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed