फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree

Etawah News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 07 Aug 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree
जसवंतनगर। क्षेत्र के चांदनपुर बीबामऊ गांव में एक युवक का शव सड़क किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर पोस्ट ललखोर निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह उनके भतीजे शैलेंद्र कुमार (23) पुत्र संतोष कुमार निवासी चांदनपुर बीवामऊ का शव घर से लगभग 100 मीटर दूर सड़क किनारे शीशम के पेड़ से लटका हुआ देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और युवक की मौत को लेकर तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर सीओ अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर जांच की है। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed