फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DCM trolley full of cylinders overturned on the highway

Etawah News: हाईवे पर सिलिंडर से भरी डीसीएम की ट्रॉली पलटी

Wed, 04 Oct 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 04 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
DCM trolley full of cylinders overturned on the highway
बकेवर। कानपुर आगरा सिक्सलेन हाईवे पर उझियानी पर सीएनजी गैस सिलिंडर से भरी डीसीएम चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रहे आलू से भरा ट्रक टकरा गया। सिलिंडर से लदी डीसीएम की ट्रॉली हाईवे पर पलट गई। जिसमें से गैस का रिसाव होने लगा, जिससे इटावा से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को डाइवर्जन कर सर्विस रोड से गुजारा गया। गैस के रिसाव को लेकर पाता गैस प्लांट के अधिकारियों से संपर्क किया। पुलिस और एनएचएआई की गश्ती गाड़ी पहुंची। करीब चार घंटे बाद हाईवे पर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

रविवार रात करीब सवा बारह बजे हाईवे पर उझियानी गांव के पास सीएनजी गैस सिलिंडर से भरी डीसीएम कैंटर में पीछे से आलू से भरा ट्रक की टक्कर हो गई। सिलिंडर की ट्राली डीसीएम कैंटर से हाईवे पर पलट गई और आलू से भरा ट्रक डिवाइड पर चढ़ गया। सिलिंडरों से गैस का रिसाव शुरू हो गया। गाड़ी बकेवर क्षेत्र के ही एक पेट्रोल पंप से सिलिंडरों को खाली कर पाता औरैया भरने जा रही थी। सिलिंडर के खाली होने के कारण गैस का रिसाव नाम मात्र का हो रहा था। ट्रक चालक श्रीनिवास व परिचालक सुब्बा राव आंध्र प्रदेश निवासी ने बताया कि सिरसागंज से आलू की बोरी लादकर आंध्र प्रदेश रात में निकले थे। उझियानी के पास जैसे पहुंचे कि आगे सीएनजी डीसीएम चल रही थी। अचानक डीसीएम चालाक ने ब्रेक लगा दिए जिससे अनियंत्रित होकर पीछे से सीएनजी डीसीएम कैंटर में टक्कर हो गई। ट्रक में चालक व परिचालक मामूली रूप से घायल हो गए। इसके अलावा डीसीएम चालक धर्मेंद्र निवासी मंडेरी थाना बिछवां जनपद मैनपुरी ने बताया कि मैनपुरी से सीएनजी भरने के लिए दिबियापुर जा रहा था। जैसे ही उझियानी के पास पहुंचा कि पीछे से आलू से लादे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे सिलिंडर की ट्राली हाईवे पर पलट गई। जिस समय टक्कर ट्रक ने मारी है, तब सिलिंडर खाली थे, इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस व अग्निशमन बल के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाईवे से हादसा स्थल से वाहन को हटवा कर यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया गया। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed