{"_id":"571bc1d44f1c1ba06e8b6335","slug":"dbangon-assaulting-the-young-jewelery-looted-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने युवक से मारपीट कर नकदी जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने युवक से मारपीट कर नकदी जेवरात लूटे
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती युवक आदेश उर्फ लालू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पडुआ में शुक्रवार रात को इटावा से अपने घर जा रहे एक युवक को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि दबंग उसके पास से नकदी मोबाइल तथा जंजीर छीन ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार कीसुबह उसका जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है।
गांव पडुआ निवासी आदेश कुमार उर्फ लालू पुत्र वीरेेंद्र सिंह इटावा में कार का चालक है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे वह ड्यूटी समाप्त कर वापस अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा, तभी तीन दबंगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने लाठी डंडों से से पीटा। लालू के चिल्लाने पर गांव के लोग दौडे़। लोगों को आता देख दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। गांव के लोगों ने उसे घायलावस्था में पड़ा देख इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शनिवार सुबह जिला अस्पताल में उसका डाक्टरी परीक्षण कराया है। मारपीट में उसके शरीर पर काफी चोटें आई। घायल ने बताया कि दबंग मारपीट कर उसके पास से छह हजार रुपये नकद एक सोने की जंजीर व मोबाइल छीन ले गए। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।