फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dacoits attacked two houses, 4 lac looted

बकेवर में लाखों की डकैती

Fri, 20 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 20 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
dacoits attacked two houses, 4 lac looted

बकेवर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात डकैतों ने कहर बरपाया। दो स्थानों पर डाका डाल लाखों की संपत्ति लूट ले गए जबकि जबकि तीन स्थानों पर लोगों के जागने पर उन्हें भागना पड़ा। विरोध करने पर डकैतों ने छह लोगों को पीटकर घायल कर दिया। एक साथ इतनी जगह धावा बोलने से क्षेत्र में दहशत फैली है।

विज्ञापन


डकैतों ने सबसे पहले बेरीखेड़ा रोड लखना निवासी विक्रम कुशवाह पुत्र लल्ला सिंह के घर को निशाना बनाया। आधा दर्जन से ज्यादा डकैत रात में घर में घुस गए। विक्रम की पत्नी ने शोर मचाने की कोशिश की तो डकैतों ने उसे दबोच लिया और पीटा।
विज्ञापन


पति विक्रम ने बचाने का प्रयास किया तो उसे सरिया मारकर घायल कर दिया। चीखपुकार सुनकर विक्रम का बेटा आकाश (11) जाग गया। डकैतों ने उसे भी पीटकर चुप करा दिया। विक्रम ने बताया बदमाश उसके घर में रखे दो संदूक उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदूक में करीब ढाई लाख रुपये के जेवर और 15 हजार रुपये थे। इसके बाद डकैतों ने पड़ोस में श्याम सिंह के मकान में सीढ़ी लगाकर प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन परिवारीजनों के शोर मचाने पर भाग निकले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोम रूम को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई भिजवाया। इसके बाद डकैतों ने लबारपुरा गांव के बाहर बने मंदिर में घुसकर साधुओं के साथ मारपीट की। साधु हीरादास, हनुमानदास, कल्याणदास और मनोजदास को पीटकर डकैत वहां रखे बक्सों के ताले तोड़कर नकदी व सामान लूट ले गए।

हीरादास ने बताया आधा दर्जन डकैत उनके बक्से से 22 हजार रुपये व  सोने की अंगूठी, कल्याणदास के बक्से से 1700 रुपये और हनुमानदास के बक्से से 1100 रुपये, मनोजदास के बक्से से सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के व नकदी लूट ले गए।

इसके बाद डकैतों ने सराय मिट्ठे पहुंच कर छिद्दू के मकान में घुसने का प्रयास किया। परिजनों ने शोर मचाया तो दरवाजे पर खड़ी साइकिल लेकर भाग निकले। छिद्दू व उनके बेटे ने पीछा किया तो डकैतों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी।

बाद में बंबा के पास उनकी साइकिल छोड़कर भाग गए। इसके अलावा डकैतों ने नगला बनी गांव में भी लूटपाट की काोशिश की। बदमाशों द्वारा एक ही रात में कई जगह वारदात अंजाम दिए जाने की सूचना मिलने पर एएसपी सर्वानंद यादव, सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाइड के साथ मौके पर पहुंचे जांच की।


जांच के दौरान विक्रम के घर से उठाए गए बक्से गांव के बाहर खेतों में मिले। एएसपी ने बताया डकैतों ने दो स्थानों पर वारदातों को अंजाम दिया है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed