फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dabang occupied Upeda's land

यूपीडा की जमीन पर दबंग ने किया कब्जा

Sat, 08 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dabang occupied Upeda's land
ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे यूपीडा की जमीन पर दबंग के कब्जे का यूपीडा के मुख्य कार्यपालक ने संज्ञान लिया है। खाली कराई भूमि पर चबूतरा तो हटवाया गया, लेकिन मंदिर की सीढ़ियों को अभी बना रखा है।
विज्ञापन

दबंग ने यूपीडा के लगे पत्थरों को भी उखाड़ कर हटा दिया। आगरा लखनऊ-एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 123 भाऊपुरा अंडरपास के करीब यूपीडा की जमीन पर गांव के ही दबंग ने बीस फीट ऊंचा टावर बनाकर हनुमानजी की मूर्ति लगा दी।
विज्ञापन

कई बार यूपीडा के कर्मचारियों ने कब्जा करने से रोका, लेकिन दबंग नहीं माना। तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण तो हटाया, लेकिन कब्जा अभी नहीं हटवाया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पैकेज तीन के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि पहले भी जमीन पर चबूतरा बना लिया गया, जिसे काफी प्रयास करने के बाद तुड़वाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दबंग ने रातों रात दबंग ने बीस फीट ऊंचा टावर बना कर उस पर हनुमानजी की मूर्ति रख दी। खाली पड़ी जगह पर कब्जा करता जा रहा है। कई बार एसडीएम ताखा को लिखित प्रार्थनापत्र दिया गया है।

यूपीडा के मुख्य कार्यपालक और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी मामले को संज्ञान में लेते हुए 30 नवंबर को जिलाधिकारी ताखा को जल्द से जल्द यूपीडा की भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए आदेश जारी किया।
इस संबंध में एसडीएम ताखा कौशल कुमार बताया कि यूपीडा की जमीन से अतिक्रमण हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed