फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cyclist injured in truck collision

Etawah News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

Tue, 15 Aug 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 15 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cyclist injured in truck collision
भरथना। कन्नौज हाईवे पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

इटावा-कन्नौज हाईवे पर नगर क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारीपुरा में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे साइकिल से घर की ओर जा रहे सौरभ (20) निवासी मोहल्ला टीला खुशालपुर भरथना को पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर से साइकिल सवार उछलकर दूर जा कर गिर पड़ा जबकि उसकी साइकिल ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे पिता अरविंद आदि परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पतला ले गए।

पिता ने बताया कि पुत्र उसके साथ ही आरा मशीन पर काम करता है, वह वहीं से घर की तरफ जा रहा था तभी रास्ते मे ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed