फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cultural programme in anual function

Etawah News: सांस्कृतिक कार्यक्रम का चला दौर, विजेता खुशी से सराबोर

Mon, 17 Apr 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 17 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
cultural programme in anual function
इटावा। पंचायत राज राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी प्रो. रिपुदमन सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहा है। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारते हैं। प्राचार्य डॉ. श्यामपाल सिंह ने कहा कि कर्म की उत्कृष्टता इसमें है कि हम कार्य को उसकी परिणति तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. संतोष कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। वार्षिकोत्सव में प्रगति फाउंडेशन की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए गए। रेंजर्स को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ. रमाकांत राय ने अतिथियों काे धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनश्याम वाजपेई, राजदमन सिंह सलूजा, डॉ संजीव कुमार, डॉ. रेखा, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. सपना वर्मा, डॉ. श्याम देव यादव, डॉ. डॉली रानी और डॉ श्वेता तथा कार्यालय अधीक्षक विनीत श्रीवास्तव, राजकीय महिला महाविद्यालय, कुरावली, मैनपुरी के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. श्यामपाल सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed