फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cultural

इटावा महोत्सव का आगाज कल से

Fri, 17 Dec 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
cultural
इटावा। इटावा महोत्सव 18 दिसंबर से प्रदर्शनी पंडाल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू होगा। 28 दिसंबर तक यह कार्यक्रम होगा। महोत्सव के जनरल सेक्रेटरी/ उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार वर्मा ने गुरुवार को प्रदर्शनी कैंप कार्यालय में वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 112 वर्ष पुरानी प्रदर्शनी के महोत्सव पंडाल में 18 दिसंबर की रात प्राइड ऑफ यूपी कार्यक्रम में गोपाल मोहन तिवारी, 19 दिसंबर को बॉलीवुड नाइट में शवाब शाबरी, 21 को रामायण नृत्य नाटिका में निधि तिवारी व रागिनी श्रीवास्तव, देश भक्ति नाइट में सिंगर महेश गोयल, 23 को रियलिटी शो (टीवी कलाकारों की नाइट) इशिता विश्वकर्मा, 25 को नाटक मंचन, 26 कॉमेडी नाइट होगी, जिसमें प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव अथवा सुनील पॉल में से किसी एक को बुलाने की योजना है। 27 को म्यूजिकल नाइट सूफी नाइट आयोजित होगी। 28 दिसंबर को अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन होगा।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने बताया इन कार्यक्रमों के संयोजक छह तहसीलों के तहसीलदार के अलावा दो कार्यक्रमों बॉलीवुड नाइट और अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन के संयोजक वह स्वयं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed