फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Crops submerged due to rise in water level of Yamuna

यमुना का जलस्तर बढ़ने से फसलें डूबीं

Wed, 12 Oct 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Crops submerged due to rise in water level of Yamuna
बकेवर। लगातार बारिश से यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण एक बार फिर से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। मड़ैया दिलीपनगर गांव में इस नदी के किनारे बोई गई बाजरा और हरी सब्जियों की फसल डूब चुकी है। पानी के और बढ़ने की आशंका को लेकर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। दो महीने पूर्व ही यमुना में आई बाढ़ से किसान बर्बाद हुए थे। अब उन्हें फिर से दुर्दिन आने की चिंता सता रही है। वह डरे सहमे हैं। यमुना नदी में उफान की शुरूआत ने मड़ैया दिलीपनगर गांव में नदी के किनारे खड़ी बाजरा की फसल और हरी सब्जियों को अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन

परिवार के भरणपोषण की जुगत भिड़ा रहे गरीब किसान निर्भय सिंह, मानचंद्र,लखपत सिंह निषाद ने बताया कि बारिश ने फिर से सब मटियामेट कर दिया। अभी बाढ़ के पूर्व दंश से उबर भी नहीं पाए थे कि सोमवार से बाढ़ का प्रकोप दिखने लगा है। फसलें सड़ने लगी हैं। अब नुकसान होने से कोई नहीं बचा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना जल बढ़ने से लवेदी क्षेत्र के ग्राम कछपुरा, मड़ैया, लखनपुरा, नंदगवां के लोग भी बेहद चिंतित हैं। किसानों ने बताया कि उड़द, बाजरा, तिली व हरी सब्जियों में लौकी, तोरई, मूली, पालक, टिंडे और भिंडी की फसल जलभराव होने से पहले ही बर्बाद हो चुकी थी।

हाड़तोड़ मेहनत करके फिर से फसलें बोयी थी। लगता है कि यमुना की बाढ़ में इस बार उनकी मेहनत बह जाएगी। नदी में जिस तरह पानी बढ़ रहा है। उससे फसल का बर्बाद होना तय है। अब तो रातों की नींद हराम हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed