{"_id":"62fe807409d57940e957d955","slug":"crop-river-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp71341692","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : अन्हैया नदी उफान पर, एक हजार बीघा फसलें डूबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : अन्हैया नदी उफान पर, एक हजार बीघा फसलें डूबीं
विज्ञापन
अन्हैया नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद
- फोटो : ETAWAH
बसरेहर/भरथना। अन्हैया नदी उफान पर होने से बसरेहर और भरथना क्षेत्र के 24 गांवों की करीब एक हजार बीघा फसल डूब गई है। गुरुवार एसडीएम सदर ने बसरेहर क्षेत्र के कई गांवों की स्थितियां देखकर राजस्व और कृषि टीमों को आकलन करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उधर, भरथना में किसानों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
भरथना में अन्हैया नदी पर बने पुल-पुलिया के आसपास जल मंजनी की बेल फंसने से पानी का बहाव धीमा हो गया है। इससे गांव नगला दयाली, नगला रतन, बहादुरपुर, नगला पतू, सिन्हुआ, चंद्रपुरा, गेहरुआ, अदलीपुर, बुटाहार, तिलिया कटाहरा, दासीपुरा, ढकपुरा, नगला केहरी के पास नदी उफनाले से किसानों की करीब 500 बीघा फसल डूब गई है।
तिलिया कटाहरा गांव के ओम प्रताप सिंह ने बताया कि गांव के पास से निकली अन्हैया नदी का पानी उनके 30 बीघा खेत में घुसने से धान की फसल को नुकसान हो रहा है। ढकपुरा गांव के पूर्व प्रधान अतर सिंह शाक्य ने बताया कि अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ने व जगह जगह जल मंजनी की बेल फंसने से आसपास के खेत प्रभावित हैं। उनके 10 बीघा खेत में लगी धान की फसल भी डूबी हुई है।
विज्ञापन
एसडीएम सदर राजेश वर्मा ने बसरेहर के खेड़ा हेलु, फर्दपुरा, मूंज, चौबिया का भ्रमण किया। इन गांवों समेत करीब 12 गांवों में 500 बीघा फसल जलमग्न हुई है। एसडीएम ने कृषि व राजस्व विभाग के स्टाफ को नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

बसरेहर क्षेत्र में ग्रामीणों से बात करते एसडीएम राजेश वर्मा। संवाद- फोटो : ETAWAH