{"_id":"6e5afbf7004ea26d0752f80ced0da13f","slug":"crop-destroyed-in-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन टूटी, फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन टूटी, फसल जली
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अंतर्गत साम्हो क्षेत्र के गांव मेधूपुर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से खेतों में तीन किसानों की आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
मेधूपुर गांव के तहत नगला चुन्नी की मड़ैया से निकली हाईटेंशन लाइन साम्हो स्थित नवोदय विद्यालय के लिए गई है।
सोमवार की दोपहर करीब एक बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर अचानक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के ऊपर गिर पड़ा। तार टूटने के दौरान उठी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग खेतों में फैल गई। खेत से उठती आग की लपटों को देखकर ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
इसी बीच इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण आग को बुझा सके। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक मेधूपुरा निवासी हाकिम सिंह की तीन बीघा, रामस्वरूप की 2 बीघा, पंजीलाल की 3 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीण लायक सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरवर सिंह, रविचंद्र, मनोज कुमार, सीटू, बृजेश कुमार, रामसेवक, मोहित सहित अन्य लोगों ने स्थानीय प्रशासन से तारों को हटाने की मांग की है। आग के बावजूद मौके पर देर तक दमकल नहीं पहुंची इससे लोगों में नाराजगी देखी गई।