{"_id":"5ef223918ebc3e42d162c52e","slug":"crook-arrested-with-two-stolen-bikes-etawha-news-knp5671519178","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो संख्या 15 जसवंतनगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : ETAWHA
चोरी की दो बाइकों और तमंचे के साथ एक बदमाश को पुलिस ने दबोचा है। बदमाश के खिलाफ जसवंतनगर व सिविल लाइन थानों में चोरी व हत्या के प्रयास के दस मामले दर्ज हैं।
जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार ने बताया कि मंगलवार को कचौरा बाईपास पर बाइक पर जा रहे थाना क्षेत्र के झलोखर गांव निवासी पतरे उर्फ नवल किशोर को रोका गया।
बाइक के कागजात नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने सख्ती की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस पर नवल किशोर ने कबूला की बाइक चोरी की है।
उसके कब्जे से एक और बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। नवल किशोर के खिलाफ जसवंतनगर और सिविल लाइन थानों में जघन्य अपराधों के दस मुकदमा दर्ज हैं।