{"_id":"619d356645b0fe712443d256","slug":"crocodile-sunbathing-in-the-sand-etawah-news-knp6656911199","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत में धूप सेंक रहे मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत में धूप सेंक रहे मगरमच्छ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर (इटावा)। सर्दी शुरू होते चंबल नदी का वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र दुर्लभ जलीय जीवों की अठखेलियों से गुलजार हो रहा है। नदी तट पर धूप सेंकने के लिए आ रहे जलीय जीवों की अठखेलियां सबको लुभा रही हैं। इन दिनों जलीय जीवों के साथ सैलानी परिंदे भी बड़ी संख्या में आते हैं।
क्षेत्र में विदेशी साइबेरियन समेत ठंडे देशों के पक्षी चंबल में आकर बसेरा करते हैं। इन दिनों नदी के गहरे पानी से निकलकर पर रेत पर आकर मगरमच्छ, घड़ियाल समेत कई प्रजाति के कछुए चंबल नदी में चार चांद लगा देते हैं।
चंबल नदी से गुजरने वाले लोग जलीय जीवों को देखने के लिए घंटों पुल पर खड़े होकर यह नजारा देखते हैं। सहसों से भरेह संगम तक बड़ी संख्या में जलीय जीव इन दिनों देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
धूप निकलते ही मगरमच्छ गहरे पानी से निकलकर रेत पर धूप सेंकने चंबल नदी की रेत में डेरा जमा लेते हैं। ऐसे नजारे इन दिनों चंबल सेंचुअरी क्षेत्र में जगह-जगह देखने को मिल रहे, जिससे सैलानियों का मन प्रफुल्लित हो जाता है।
कई प्रजातियों के विदेशी पक्षी झुंड के झुंड पानी के ऊपर जाकर बस रहे हैं। वहीं जलीय जीव पानी से निकलकर धूप में रेत पर पड़े दिखाई देते हैं। चंबल क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी हर किशोर शुक्ला बताते हैं कि मौसम में ठंडक आने के चलते पानी के जीव निकलकर रेत पर धूप सेंक रहे हैं।
वहीं सैलानी पक्षियों की आवक और धूप सेक रहे जलीय जीवों या पक्षियों को कोई हानि न पहुंचे इसको देखते हुए कर्मियों को कांबिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। चंबल नदी में इन दिनों कितने मगरमच्छ और घड़ियाल हैं, इसकी गणना दिसंबर माह में होने की संभावना है।