फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   women lift fire in house after dispute with husband

पति से विवाद में महिला ने घर में लगाई आग

Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
women lift fire in house after dispute with husband
घर में जला सामान - फोटो : अमर उजाला

 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एसडी फील्ड में पति से विवाद में महिला ने घर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

एसडी फील्ड पर स्थित जिला पंचायत के क्वार्टर में अधिशाषी अधिकारी का ड्राइवर मु. रशीद रहता है। किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि पत्नी ने घर में आग लगा दी। देखते ही देखते ही घर से आग की लपटें उठने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान व शहर क ोतवाल सतेंद्र यादव हमराह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पति पत्नी को हिरासत में ले लिया। घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन जल गई। शहर कोतवाल सतेंद्र यादव ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद हुआ। जिसके चलते पत्नी ने घर में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed