फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman's throat and killed sand

इटावा में बांदा की युवती की गला रेत कर हत्या

Wed, 10 Jun 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 10 Jun 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman's throat and killed sand

बांदा की एक युवती की यहां गला रेत कर हत्या के बाद चेहरा कूंच दिया गया। हत्या के पीछे अवैध संबंध बताया जा रहा है। कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती के परिजनों ने हत्या में रिश्ते में मामा लगने वाले युवक के शामिल होने की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन


इकदिल क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में आश्रम वाली गली नंबर एक में रामगोपाल पुत्र शिवदयाल शर्मा का मकान है। इसमें एक कमरे में किराए पर बांदा जिले के चिल्ला गांव निवासी सीमा (21) रहती थी।
विज्ञापन


मंगलवार को सीमा के कमरे से दुर्गंध उठने पर शक के आधार पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर पलंग पर सीमा का शव मिला।   
विज्ञापन
विज्ञापन


गला धारदार हथियार से कटा था। चेहरा किसी चीज से कुचला गया था। नृशंस हत्या की जानकारी मिलने पर फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। घर में मिले कागजातों में लिखे मृतका के पिता के मोबाइल नंबर पर काल कर थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी दी।

इकदिल थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि करीब दो साल पहले सीमा फतेहपुर जिले के गांव बनारसी निवासी राजकुमार नाम के युवक के साथ भाग गई थी। कुछ समय साथ रहने के बाद राजकुमार से विवाद हो गया। इस पर वह इटावा में अकेले रहने लगी।

इस बीच उसके संबंध बांदा निवासी दूर के रिश्ते में मामा लगने वाले हरिशंकर से हो गए। हरि शंकर ने छह महीने पहले उसे यह मकान किराए पर दिलाया था। वह अहमदाबाद की किसी फैक्ट्री में नौकरी करता है और चार जून को सीमा के कमरे पर रुका था। पांच जून को उसके जाने के बाद से कमरे में ताला लगा था।

बेरहमी से की गई सीमा की हत्या
इटावा।
सीमा की हत्या बेरहमी के साथ की गई। पहले गर्दन आधी से ज्यादा काट गई। इसके बाद भी जब हत्यारे का दिल नहीं भरा तो उसके चेहरे को किसी वजनदार चीज से कुचला गया।

इसके बाद हत्यारा कमरे में ताला डालकर फरार हो गया। परिजनों से बातचीत के बाद  पुलिस ने भी मान लिया है कि सीमा की हत्या उसके तथाकथित मामा ने ही की है। अब पुलिस उसका सुराग लगाने में जुटी हुई है।

हत्या की वजह क्या रही? इसेे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस समाचार लिखे जाने तक हत्या में प्रयुक्त हथियार तथा वह वजनदार सामान बरामद नहीं हुआ जिससे युवती का चेहरा कुचला गया।

उल्लेखनीय है कि सीमा अपने घर से भागी तो परिजनों ने भी उससे अपने संबंध खत्म कर दिए थे। मोहल्लेवालों ने बताया कि वैसे तो सीमा एक वर्ष से अशोक नगर मोहल्ला में रह रही थी, लेकिन राजगोपाल शर्मा के मकान में सीमा पिछले छह महीने से ही रह रही थी।


मोहल्लेवालों ने बताया कि जब सीमा से उसके परिवारीजनों के बारे में पूछा जाता था तो उसका कहना था कि उसके मां-बाप की मौत हो चुकी है। परिवारी में कोई नहीं है। वहीं सीमा का खर्च उसका तथाकथित मामा ही उठाता था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed