फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman's body lying on railway track for two hours

दो घंटे रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा महिला का शव

Fri, 26 Apr 2019 11:57 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Fri, 26 Apr 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman's body lying on railway track for two hours
डेमो - फोटो : डेमो
इटावा रेलवे स्टेशन से महज 150 मीटर दूर ट्रैक पर शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे एक महिला ने राजधानी एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। शव के ऊपर से दो और राजधानी एक्सप्रेस गुजर गईं। इसके बाद निकली दूरंतो एक्सप्रेस में अवशेष फंसने पर चालक ने स्टेशन पर गाड़ी रोककर मेमो से सूचना दी। सूचना मिलने के बावजूद करीब 10:30 जीआरपी ने शव को ट्रैक से उठवाया। शिनाख्त न होने से शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सात बजे के आसपास लोगों ने एक महिला को फर्रुखाबाद फाटक के आसपास ट्रैक पर घूमते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह कुछ निराश थी। मोबाइल पर जोर जोर से किसी से बात कर रही थी। बात करते समय खुदकुशी की धमकी भी दे रही थी। सुबह करीब 8:15 बजे कानपुर की ओर से आई राजधानी से कटकर उसने जान दे दी। इसके कुछ देर बाद दो और राजधानी एक्सप्रेस धड़धड़ाते हुए शव के ऊपर से गुजर गईं। इससे शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इतने में दूरंतो एक्सप्रेस गुजरी। इस ट्रेन में महिला के शव का कुछ हिस्सा फंस गया। इससे चालक ने 8:53 बजे इटावा स्टेशन पर ट्रेन रोककर उप स्टेशन अधीक्षक को मेमो से ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी। मेमो मिलने के बाद भी जीआरपी करीब साढ़े दस बजे मौके पर पहुंच पाई। इसके बाद महिला के शव को उठावाकर शवगृह भिजवाया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसओ जीआरपी रणवीर सिंह ने बताया कि सूचना देरी से मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोहल्ले के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला जब रेलवे लाइन के पास खड़ी थी तो वह मोबाइल पर भी बात कर रही थी। जीआरपी को आसपास कोई मोबाइल नहीं मिला। लोगों का मानना है महिला ने जब ट्रेन के सामने कूूदकर आत्महत्या की तो मोबाइल टूट गया हो या फिर टक्कर लगने से कही दूर गिर पड़ा हो। या फिर हादसे के बाद भीड़ में किसी ने मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया हो। दरोगा कैलाश चंद्र ने बताया कि महिला के पास से कुछ नहीं मिला। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है, वह छापे वाली गुलाबी साड़ी पहने थी। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed