फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   wehicle thief gang arrested

वाहन चोर गैंग पकड़ा

Wed, 08 Jun 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 08 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
wehicle thief gang arrested
पकड़े गए लुटेरों के साथ पुलिस फोर्स और जानकारी देते एएसपी। - फोटो : अमर उजाला

वैदपुरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने लूट की योजना बना रहे अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को लुटेरों के पास से लूटी गई कार, लोडर, बाइक और असलहे बरामद हुए हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर ट्रक से लूटे गए सामान को भी बरामद किया है। एसएसपी ने लुटेरों को पकड़ने वाली टीम के सदस्यों को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक राम किशन यादव ने बताया कि एसओ वैदपुरा रोहित तिवारी टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लुटेरे रेलवे लाइन किनारे लूट की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर खान को बताया। क्राइम ब्रांच और वैदपुरा थाना पुलिस की टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर लुटेरे भागने लगे। पुलिस ने चार लुटेरों को दबोच लिया। पकडे़ गए लुटेरों ने अपने नाम प्रदीप दुबे पुत्र प्रभाष दुबे निवासी दोस्तपुुर थाना करहल मैनुपरी, अजय उर्फ छोटू पुत्र सत्यभान निवासी भाली थाना सैंफई, सोनू उर्फ सुनीष पुत्र सतीश निवासी गढिया थाना करहल, अंकित पुत्र शिवपाल निवासी झिंगूपुरा थाना सैंफई बताए हैं। पुलिस को उनके पास से एक ईको और स्विफ्ट कार, लोडर, एक बाइक और तीन तमंचे बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर ट्रक से लूटे गए सामान को भी बरामद किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने स्विफ्ट डिजायर कार नोयडा से 29 मई को लूटी थी। चालक को बाद में कासना के पास फेंक दिया था। ईको कार भी नोयडा से चोरी की थी। एक कार सराय भूपत के पास से लूटी थी जिसे कटवा दिया है। लोडर के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। बाइक भी उन्होंने चोरी की थी। उसके मालिक का पता किया जा रहा है। लुटेरे 9 मई को हुए ट्रक लूटकांड में भी शामिल थे। बरामद सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख बताई गई है। मौके पर सीओ सैंफई विनय चौहान भी मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed