{"_id":"6ac808c61c8d0a215500b19b","slug":"teacher-jumps-from-third-floor-of-a-school-in-beckanganj-in-critical-condition-kanpur-news-c-362-1-ka11025-158284-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बेकनगंज के स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदी शिक्षिका, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बेकनगंज के स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदी शिक्षिका, गंभीर
विज्ञापन
कानपुर। बेकनगंज स्थित आयशा सिद्दीकी इंटर कॉलेज में गुरुवार दोपहर शिक्षिका ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। तेज आवाज सुनकर स्कूल प्रबंधन और शिक्षक मौके पर पहुंचे तो वह परिसर में गंभीर हालत में पड़ी मिलीं। पुलिस ने उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से कुछ घंटे पहले ही वह हैलट से बिना बताए निकलकर बेकनगंज थाने पहुंची थीं।
तलाक महल निवासी सुमैला (42) करीब 15 वर्षों से कॉलेज में अंग्रेजी विषय की शिक्षिका हैं। वह कक्षा चार से छह तक के बच्चों को पढ़ाती हैं। प्रधानाचार्य नाजिश सिद्दीकी ने बताया कि सुमैला की मां मानसिक रूप से बीमार हैं। पिता की मौत के बाद घर में मां-बेटी ही रहती हैं। मां की देखभाल के कारण सुमैला ने शादी नहीं की।
शनिवार को तबीयत खराब होने की बात कहकर सुमैला हाफ टाइम में स्कूल से घर चली गई थीं। उसी शाम बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते समय वह अचानक बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें हैलट अस्पताल ले गए, जहां आईसीयू में उनका इलाज चला। बुधवार को हालत में सुधार होने पर उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह वह बिना बताए अस्पताल से निकलकर बेकनगंज थाने पहुंचीं। इंस्पेक्टर मतीन खान के मुताबिक, वह बाजार में अकेली घूम रही थीं। लोगों ने उन्हें हाथ में विगो लगा देखकर थाने पहुंचाया था। पुलिस ने महिला सिपाही के साथ उन्हें घर भेज दिया। कुछ देर बाद वह घर से निकलकर स्कूल पहुंच गईं। स्कूल में छमाही परीक्षाएं चल रही हैं। दोपहर करीब 1:30 बजे सुमैला सीधे तीसरी मंजिल पर पहुंचीं और वहां से छलांग लगा दी। तेज आवाज सुनकर शिक्षक और बच्चे नीचे पहुंचे तो वह घायल अवस्था में मिलीं। सीसी कैमरे की फुटेज में वह अकेले स्कूल की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।