{"_id":"59189b8b4f1c1b0a69852f6a","slug":"villagers-beet-electric-checking-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग करने गई टीम के साथ मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चेकिंग करने गई टीम के साथ मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 14 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई थाना क्षेत्र अंतर्गत परासना फीडर से जुड़े गांव लाढ़मपुरा में बिजली चेकिंग करनी गई टीम के साथ लोगों ने मारपीट की। अवर अभियंता बिजली उपकें द्र परासना ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
परासना बिजली उपकेंद्र पर तैनात अवर अभिंयंता नागेंद्र सिह टीम के साथ शनिवार को बिजली चेकिंग करने गांव लाढ़मपुरा गए थे। जब टीम के सदस्य बिजली चेकिंग करने लगे तो गांव निवासी हरिकेश पुत्र छोटेलाल ने विरोध कर गाली गलौज शुरू कर दी। दो साथियों के साथ मिलकर लाइनमैन के साथ मारपीट की। मारपीट होते देख टीम के अन्य सदस्य वहां से भाग गए। अवर अभियंता ने हरिकेश सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन