फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: One criminal arrested for attacking deputy jailer in Etawah jail, search for others continues

यूपी: इटावा जेल में डिप्टी जेलर पर हमला करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Mon, 23 Aug 2021 02:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Aug 2021 02:48 PM IST
सार

इटावा में जिला जेल परिसर में शनिवार सुबह चार नकाबपोश लोगों ने डिप्टी जेलर सिब्ते हसन जाफरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। डिप्टी जेलर ने अपने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर जान बचाई।

विज्ञापन
UP: One criminal arrested for attacking deputy jailer in Etawah jail, search for others continues
इटावा जेल परिसर में हुई थी फायरिंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिला जेल परिसर में डिप्टी जेलर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोप के आधार पर इटावा निवासी शीलू पंडित नाम के एक बदमाश को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पूछताछ कर पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। बता दें कि डिप्टी जेलर सिब्ते हसन जाफरी पर चार नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। उन्हें अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर छिपना पड़ा था। दरवाजों और दीवारों पर गोलियों के निशान मिले थे। वहीं जेल परिसर में हुई फायरिंग की घटना ने पूरे प्रदेश की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन


मूलरूप से कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मवाई गांव निवासी डिप्टी जेलर सिब्ते हसन जाफरी जेल परिसर में बने सरकारी आवास में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जेल चेकिंग ड्यूटी थी। शनिवार भोर में करीब तीन बजे ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले। इस दौरान घर के सामने बरगद के पेड़ के नीचे घात लगाए खड़े चार नकाबपोश लोगों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed