{"_id":"5b7dafa642c79246353bb1e0","slug":"unmanned-vehicle-collided-with-bike-rider-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत
अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव सराय मिट्ठे के पास मंगलवार की शाम बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार ढाबा मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
बसरेहर थाना क्षेत्र के लोहरई गांव निवासी मंगल सिंह (30) अपने रिश्तेदार प्रमोद कुमार निवासी सुनवर्षा के साथ ढाबा चलाता था। मंगलवार की शाम को वह इटावा जाने के लिए ढाबे से निकला था। गांव सराय मिट्ठे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसकी बाइक पर लिखे कृष्णा ढाबा के आधार पर इसकी सूचना परिजनों को दी। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।