फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Uncontrollable truck collides with another tire, two die

टायर फटने से बेकाबू ट्रक दूसरे से भिड़ा, दो की मौत

Thu, 11 Apr 2019 11:58 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 11 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck collides with another tire, two die
हादसे के बाद जाम लगाए - फोटो : amar ujala
बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर टिली टिला के पास मौरंग लेकर औरैया की ओर जा रहे ट्रक का टायर अचानक फट गया। टायर फटने से ट्रक बेकाबू होकर दूसरी साइड में चला गया और  वहां ट्रक के पास खडे होकर बातें कर रहे लोगों को रौंदकर ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गया। ट्रक से टकराने से मौरंग लेकर जा रहे ट्रक के चालक व हेल्पर भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बम्होरा निवासी आशीष पुत्र सुरेंद्र सिंह कंटेनर का चालक है। वह अपने साथी चालक जितेंद्र (35) पुत्र मुंशीलाल व हेल्पर संतोष निवासी कुठौंद के साथ कंटेनर लेकर कानपुर की ओर से आ रहा था। उसने अपने कंटेनर को टिली टिला के पास सड़क के किनारे खड़ा कर लिया। आशीष के गांव का सुखलाल (50) पुत्र छोटेलाल भी उससे मिलने के लिए आया था। सभी लोग ट्रक के पास खडे़ होकर बातचीत करने लगे ।
विज्ञापन


तभी इटावा की ओर से मौरंग लादकर जा रहे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया और डिवाइडर को तोड़ता हुआ दूसरी साइड में बातचीत करते लोगों को रौंदता हुआ कंटेनर से टकरा गया। हादसे में सुखलाल व जितेंद्र की मौत हो गई जबकि आशीष व संतोष ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। इसके अलावा मौरंग लदे ट्रक का चालक महेश, प्रदीप पुत्रगण राम नरेश निवासी पिनाहट जिला आगरा घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने जाम लगा दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहां से उन्हें डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने जितेंद्र व सुखलाल के मरने की पुष्टि कर दी। अन्य घायलों को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed