{"_id":"9d93a282a0df73da800aedbb1b191b25","slug":"two-women-from-the-chains-snacing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं से चेन स्नैचिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं से चेन स्नैचिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 30 Apr 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो गईं।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी सुनील नागर की पत्नी गीता देवी जेठानी मीरा देवी पत्नी विनोद के साथ बेटी की ससुराल परमधाम इकदिल गुरुवार को गई थी। यहां शादी में शामिल होने के बाद दोनों वापस घर आ रही थीं।
शाम करीब साढ़े छह बजे गीता कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चौधरी पेट्रोल पंप के पास एक टेंपो वहां रुका तो गीता टेंपो चालक से किराया तय करने लगा। तभी उनके पीछे खड़े युवक ने गीता के गले में पड़ी सोने की चेन झपट्टा मारकर लूट ली और भाग गया। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े पर लुटेरे को पकड़ नहीं सके।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल की। वहीं बुधवार की देर शाम चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-किशनी मार्ग पर वख्त्यारपुरा गांव के पास चेन स्नैचिंग हुई। ऊसराहार निवासी सुनीता देवी बाइक से दामाद पंकज भदौरिया निवासी भदावर कालोनी भिंड के साथ शादी से लौट रही थीं।
विज्ञापन
जैसे ही वह दोनों वख्त्यारपुरा गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो लुटेरे गले से मंगलसूत्र व जंजीर लूटकर फरार हो गए। पंकज की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
नशीला पदार्थ खिला जहरखुरानों ने लूटा
इटावा। पैंसेजर ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। महिला की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहरखुरान आठ हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र व सोने की चेन लूट ले गए।
औरैया जिले के एरवा कटरा क्षेत्र के गांव नगला भगत निवासी रामबाबू अपनी पत्नी रूबी (18) के साथ अपनी ससुराल कौशांबी गया था। गुरुवार को रामबाबू, रूबी के साथ ही रूबी के दो भाई पैंसेजर ट्रेन में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में जहरखुरानों ने उन्हें कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिला दिया।
यात्रियों के बेहोश होने पर जहरखुरान महिला के गले में पड़ी सोने की चेन और मंगलसूत्र के साथ आठ हजार रुपये व मोबाइल फोन भी लूट ले गए। अन्य यात्रियों ने जब उन्हें बेहोश देखा तो सूचना रेलवे पुलिस को दी।
सभी को इटावा स्टेशन पर उतारा गया। कम कोल्डड्रिंक पीने के कारण महिला को छोड़कर सभी की हालत सामान्य थी। बेहोशी की हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।