फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two people killed, the bodies dumped in farm

दो लोगों की हत्याकर शव खेत में फेंके

Tue, 30 Jun 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 30 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two people killed, the bodies dumped in farm

दो अज्ञात लोगों की हत्याकर बदमाश सोमवार की रात उनके शव जसवंतनगर के जौनई गांव के पास खेत में फेंक गए। सुबह ग्रामीणों ने शव पड़े देख पुलिस को सूचना दी तो सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


दोनों की हत्या रस्सी से गला घाेंटकर की गई है। मृतकों में से एक के पास धनबाद बिहार के टोल प्लाजा की रसीद मिली है। पुलिस को संदेह है कि ट्रक लूटने के बाद दोनों की हत्या की गई। ये चालक और परिचालक हो सकते हैं।
विज्ञापन


जौनई गांव कानपूर-दिल्ली नेशनल हाईवे के किनारे जसवंतनगर से आठ किलोमीटर दूर है। मंगलवार की सुबह गांव के लोग खेतों पर काम करने गए तो करीब दो सौ मीटर दूर स्थित एक खेत पर अगल-बगल दो शव पड़े देखे। एक साथ दो शव मिलने से ग्रामीण हैरत में पड़ गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर शिवराज  सिंह और थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतकों में एक की उम्र करीब 50 वर्ष तो दूसरे की 25 वर्ष आंकी गई। अधेड़ के गला लाल अंगौछे से कसा हुआ था और पीछे से हाथ बंधे थे, जबकि युवक के गले में प्लास्टिक की रस्सी फंसी थी। अधेड़ के सिर के पास खून भी पड़ा था।

अधेड़ स्लेटी रंग का सफारी शूट व युवक काला पैंट और नीली चारखाने की शर्ट पहने था। तलाशी में अंधेड़ की जेब से एक पर्ची बरामद हुई, जिस पर गाड़ी नंबर डब्लू बी 11 सी 2832 दर्ज था।

पर्ची पश्चिम बंगाल के धनबाद जिले की चेक पोस्ट चिरकंदा की थी। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि ये दोनों ट्रक चालक और क्लीनर हो सकते हैं। बदमाशों ने सवारी बनकर ट्रक में बैठने के बाद दोनों की हत्याकर ट्रक लूट लिया होगा।
 
ग्रामीणों का कहना है कि रात दो-तीन बजे के आसपास गांव में बोलेरो आई थी। आशंका है कि उसी से शव यहां लाकर फेंके गए हैं। बाद में पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त के लिए पुलिस कानपुर और आगरा की ओर के सारे टोल टैक्स प्लाजा के रिकार्ड खंगाल रही है।


थाने में जोनई गांव के चौकीदार इस्लाम पुत्र शाहबुद्दीन ने शव को मारकर फेंकने का मामला दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह यादव ने बताया कि दोनों की कहीं और हत्या कर यहां शव फेंके गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed